Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीदेवी के इस किरदार को निभाना चाहती हैं करीना कपूर

 

बॉलीवुड जगत में अपनी अदाकारी को लेकर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री श्री देवी दुनिया छोड़कर भले ही चली गईं हो, लेकिन उनकी अदाकारी के आज भी लोग दिवाने हैं। यहां तक फिल्म जगत में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। करीना कपूर भी श्रीदेवी से बचपन से ही प्रभावित रही हैं। हाल में उन्होंने यह बताया है कि वह भी श्रीदेवी के निभाए एक किरदार को पर्दे पर निभाना चाहती हैं। टीवी रिऐलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के एक हालिया एपिसोड में करीना कपूर ने कहा कि वह फिल्म ‘चालबाज’ में निभाए गए श्रीदेवी के डबल रोल को करना चाहती हैं

यह भी पढें   मंदिर से चोरी करते हुए मोतीफर रहमान मियां गिरफ्तार

उन्होंने यह भी बताया कि वह अभी तक लगभग 35 बार इस फिल्म को देख चुकी हैं और किसी फिल्म में डबल रोल करना चाहती हैं।इस बारे में बात करते हुए करीना ने कहा, ‘मैं हमेशा से ऐसी फिल्म करना चाहती हूं जिसमें मैं ‘सीता और गीता’ या ‘चालबाज’ की तरह डबल रोल कर सकूं। मुझे आज तक ऐसे डबल रोल का ऑफर ही नहीं आया जोकि बहुत अजीब है। मेरी दिली इच्छा है कि मैं भी कोई ऐसा किरदार निभाऊं।’ इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर के पास इस समय कई फिल्में हैं।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में गुठी की पोखरियों पर बने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

वह अक्षय कुमार के ऑपोजिट फिल्म ‘गुड न्यूज’ में काम कर रही हैं जिसमें कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसके अलावा वह इरफान खान के साथ फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में भी काम कर रही हैं। साथ ही, करीना कपूर को करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘तख्त’ में भी एक महत्वपूर्ण रोल ऑफर किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com