नयूरो अस्पताल और रोटरी क्लब ने किया संयुक्त रूप से

माला मिश्रा बिराटनगर । नयूरो कार्डियो मल्टीस्पेसियलिटी का शाखा तुलषा मदर एण्ड चाइल्ड अस्पताल व रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर मिडटाउन के संयुक्त आयोजन में को बिराटनागर के महेंद्र चौक स्तिथ तुलसा हॉस्पिटल के प्रांगण में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया । नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी का प्राविधिक सहयोग से आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में 25 पिन्ट रक्त संकलन हुआ । रक्तदान कार्यक्रम में आयोजक अस्पताल के चिकित्सक ,कर्मचारी , रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया । कार्यक्रम का उदघाटन नयूरो सर्जन यम बहादुर रोका ने रक्तदान कर किया। इस मौके पर वरिष्ट न्यूरोलोजिस्ट डॉ बिरेन्द्र कुमार बिष्ट सामाजिक दायित्य के सम्बन्ध में अपना विचार रखा ।वरिष्ट चिकित्सक डॉ सागर पांडेय ने रक्तदान के बिषय में प्रकाश डाला। हॉस्पिटल का ऑपरेशनल डायरेक्टर राजेश भटराई तथा रोटरी क्लब ऑफ बिराटनागर मिडटाउन का अध्यक्ष गंगा यादव ने बताया कि क्लब अस्पताल संयुक्त रूप से आगामी दिनों में भी रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करेगा।


