Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

असफल महसूस करते ही मन्त्री पद त्याग दूंगाः मन्त्री योगेश भट्टराई

 

१ अगस्त, काठमांडू । नवनियुक्त पर्यटनमन्त्री योगेश भट्टराई ने यह घोषणा किया है कि असफल होने का महसूस होते ही मन्त्री पद त्याग देंगे । मन्त्री पद सम्हालने के एक दिन बाद पत्रकारों के प्रतिक्रिया देते हुये भट्टराई ने कहा कि मेरे लिये सबसे बडा करार सम्झौता यही है ।
आज गुरुवार सुबह तत्कालीन एमाले का पार्टी कार्यालय बल्खु स्थित मदन भण्डारी के शालिक में माल्यार्पण करते हुये मन्त्री भट्टराई ने कहा प्रधानमन्त्री जिस दिन हमें कह देंगे कि आप काम नहीं कर सकते अथवा आप असफल हो गये उसी दिन मैं मन्त्री पद त्याग दूंगा ।
उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य नेपाल को विश्व के आकर्षक पर्यटकीय गन्तव्य के रुप में विकास करना है । उन्होंने कहा कि सायद प्रधानमन्त्री भी मुझे यही निर्देशन देंगे । उसी अनुसार मैं काम करुंगा । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने बुधबार मन्त्रियों के साथ करार सम्झौता किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com