मोदी के ‘ब्रह्मास्त्र’ से पाकिस्तान चारों खाने चित, एक तीर से चार निशाने पूरी दुनिया को स्तब्ध
नई दिल्ली (5 अगस्त): एक तीर से दो निशाने वाली कहावत तो सभी ने सुनी होगी लेकिन मोदी सरकार ने एक तीर से चार निशाने लगाकर जहां एक ओर पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है वहीं दूसरी ओर कश्मीर पर पाकिस्तान को बिना जंग लड़े ही चारों खाने चित्त कर दिया है। पाकिस्तानी हुक्मरान और आईएसआई हाथ मलते और बाल नोचते नजर आ रहे हैं। सबकुछ हाथ से निकल जाने और कश्मीर पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले पाकिस्तान ने अब एक और गीदड़ भभकी दी है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है भारत के इस कदम के खिलाफ सभी संभावित विकल्पों का इस्तेमाल करेगा। यहां संभावित विकल्पों में पाकिस्तान की भारत पर परमाणु हमले की धमकी भी मानी जा रही है।
पाकिस्तान की इस परोक्ष धमकी के मद्देनजर भारत की तीनों सेनाओँ को सतर्क कर दिया गया है। पाकिस्तान की हिमाकत भरी हरकतों को भारत आसमान में अपनी तीसरी आंख को भी सक्रिय कर दिया है। भारत की रक्षा और सुरक्षा ऐजेंसियां सेटेलाइट से पाकिस्तान आर्मी और परमाणु हथियारों से लैस उसकी ब्रिगेड के मूवमेंट पर निगाह रख रहा है। भारत ने मित्र देशों के अलावा भारत-पाक मुद्दे पर तटस्थ रहने वाले देशों को भी पाकिस्तान की इस धमकी के परिणामों से अवगत करा दिया है। साथ ही पाकिस्तान को भी संदेश दे दिया है कि अगर कोई छोटा सा भी दुस्साहस किया तो उसका परिणाम पाकिस्तान के लिए भयानक हो सकता है।
पाकिस्तानी गीदड़ भभकी पर भारत की प्रतिक्रिया से पहले ही पाकिस्तान के शेयर मार्केट पर सर्जिकल स्ट्राइक हो गयी है। पाकिस्तान का शेयर बाजार धड़ाम से गिरा है। पाकिस्तान में निवेशकों के अरबों-खरबों रुपये भारत की एक साइलेंट एक्टिविटी से ही स्वाहा हो गये हैं। पाकिस्तान के बिजनैसमेन और इंडस्ट्रिएलिस्ट्स में अब खौफ का आलम है। विदेशों से तमाम इमदादों के बावजूद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था सुधरने की नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान एक अदद रोटी की कीमतें काबू करने में लगे हैं। राजीव शर्मा, न्यूज 24 ब्यूरो, sabhar


