इनार में गिरने से एक महिला की मृत्यु
९ अगस्त, चितवन । चितवन के भरतपुर में कपडा सुखाने के क्रम में इनार में गिरकर एक महिला की मृत्यु हो गई है ।
प्रहरी कार्यालय चितवन ने जानकारी दिया कि भरतपुर महानगरपालिका(९ आदर्शचौक में आज शुक्रवार सुबह इनार के ढक्कन पर चढकर इन्द्रकला भूसाल कपडा सुखा रही थी उसी क्रम में वह ढक्कन टूट गया । ढक्कन टूटने से भूसाल इनार में गिर गई और उनकी मृत्यु हो गई ।
इन्द्रकला का घर नवलपुर के गैँडाकोट में था और वह अपने मायके आई थी । वह ४० वर्ष की थी । वह बहुत दिनों के बद मायके आई थी । उसे पता नहीं था कि इस इस इनार के ढक्कन पर चढने से यह टुट सकता है । भूसाल का शव भरतपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये रखा हुआ है ।

