Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काजिन सारा झील दुनिया की सबसे ऊंची झील बन सकती है

 

काठमांडू.

नेपाल में पिछले दिनों मनांग  जिले में खोजी गई काजिन सारा झील दुनिया की सबसे ऊंची झील होने का रिकॉर्ड बना सकती है। यह 5200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हिमालय क्षेत्र में 4919 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तिलिचो झील अभी विश्व की सबसे ऊंची झील है।

मनांग जिले में काजिन सारा झील को कुछ महीने पहले ही पर्वतारोहियों के एक दल ने खोजा था। 2020 तक इसे पर्यटन के लिए तैयार किया जाएगा।

यह भी पढें   त्रिपुरेश्वर बस आगजनी कांड की जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित

आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी
चामे ग्रामीण नगर पालिका अध्यक्ष लोकेंद्र घले ने कहा- माप के अनुसार यह झील 5200 मीटर की ऊंचाई पर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। यह करीब 1500 मीटर लंबी और 600 मीटर चौड़ी है।

यहां पहुंचने में लगते हैं 18 घंटे
5000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित होने की आधिकारिक पुष्टि होने पर यह विश्व की सबसे ऊंची झील बन जाएगी। इसका निर्माण हिमालय की पिघली बर्फ से हुआ है। यहां 18 घंटे की चढ़ाई के बाद पहुंचा जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com