आरक्षण बचाओ अभियान अन्तर्गत आंदोलन में आंदोलनकारियों पर प्रहरी दमन
११ अगस्त, काठमांडू ।
लोकसेवा आयोग के समावेशी विज्ञापन विरुद्ध प्रदर्शन करने वालों को प्रहरी ने नियन्त्रण में लिया है ।
विज्ञापन के विरोध में आज रविवार भद्रकाली से र्याली सहित सिंहदरवार होते हुये लोकसेवा आयोग का कार्यालय घेरने के क्रम में उनलोगों को भद्रकाली से प्रहरी ने हिरासत में लिया है ।
महानगरीय प्रहरी परिसर काठमांडू का प्रवक्ता होविन्द्र बोगटी ने जानकारी दिया कि प्रहरी ने १४ आन्दोलनकारियों को नियन्त्रण में लिया गया है । जिसमें १३ पुरुष और १ महिला है ।
संघीयता के मूल मर्म और समानुपातिक समावेशी सिद्धान्त विपरित लोकसेवा आयोग ने स्थानीय तह में कर्मचारियों का भर्ना करने के लिये विज्ञापन निकाला है और उसी के आधार पर परीक्षा भी ले रहा है । उसी के विरोध में यह आंदोलन हो रहा है ।

