Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व विदेशमंत्री स्वराज के निधन प्रति अध्यक्ष यादवद्वारा शोक व्यक्त

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १२ अगस्त ।
नेपाल भारत मैत्री युवा संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार यादव नें रविवार को एक विज्ञप्ति जारी करतें हुए, भारतीय नेतृ सुष्मा स्वराज के निधन प्रति दुःख व्यक्त किया हैं ।

दिल का दौरा परनें से बिते मंगलबार पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा नेतृ स्वराजका निधन हुवा था । नेपाल और भारत के रिस्तों में एक अहम भूमिका निभानें की बात का जिकिर करतें हुए अध्यक्ष यादव नें शोक बक्तब्य जारी किया हैं ।

विज्ञप्ति में इस शोक के घडी में परिवारजनों को धैर्य धारण करनें की क्षमता प्रदान करनें की बातों को उल्लेख करतें हुए स्वराज प्रति श्रद्धाञ्जली व्यक्त किया गया हैं ।

यह भी पढें   आइए जानते है भगवान शिव जलाभिषेक का रहस्य!

सुषमा स्वराज लंबे अर्से से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था. बीमारी की वजह से ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा । 2014 में सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय का प्रभार मिला था । बीजेपी के शासन के दौरान सुषमा दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही थीं । उन्हें दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था ।

सुषमा स्वराज के नाम दर्ज हैं कई कीर्तिमान

यह भी पढें   राउंड टेबल नेपाल और रोट्रैक्ट क्लब वीरगंज मेट्रोपोलिस का रक्तदान कार्यक्रम, 58 लोगों ने किया रक्तदान

14 फरवरी 1952 को जन्मीं सुषमा स्वराज के नाम कई कीर्तिमान हैं, जिसे अब देश याद करेगा । 1977 में जब वह 25 साल की थीं, तब वह भारत की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनी थीं । वह 1977 से 1979 तक सामाजिक कल्याण, श्रम और रोजगार जैसे 8 मंत्रालय मिले थे । जिसके बाद 27 साल की उम्र में 1979 में वह हरियाणा में जनता पार्टी की राज्य अध्यक्ष बनी थीं ।

यह भी पढें   वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंँजा रक्सौल, लोगों में भरा राष्ट्रभक्ति का जोश और जज्बा

सुषमा स्वराज के नाम ही राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी की पहली महिला प्रवक्ता होने का गौरव प्राप्त था । इसके अलावा सुषमा स्वराज पहली महिला मुख्यमंत्री, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और विपक्ष की पहली महिला नेता थीं ।

इंदिरा गांधी के बाद सुषमा स्वराज दूसरी ऐसी महिला थीं, जिन्होंने विदेश मंत्री का पद संभाला था । बीते चार दशकों में वे 11 चुनाव लड़ीं, जिसमें तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ीं और जीतीं । सुषमा सात बार सांसद रह चुकी थीं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com