Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रश्नपत्र आउट करने वाले ५ व्यक्ति हिरासत में

 

१३ अगस्त, धनुषा । एमबीएस प्रथम वर्ष का तथ्यांकशास्त्र विषय का प्रश्नपत्र आउट करने वाले पांच व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है । जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा के अनुसार रामस्वरूप रामसागर बहुमुखी क्याम्पस में सञ्चालित एमबीएस प्रथम वर्ष के तथ्याङ्कशास्त्र विषय का प्रश्नपत्र के उत्तर तैयार किया गया पन्नों के साथ ही उनलोगों को हिरासत में लिया गया है ।
धनुषा जिला जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका–१२ का २१ वर्षीय सोनुकुमार साह, वडा नं ४ का ३१ वर्षीय लीलाराज शिवमन्त्री, वडा नं १२ का २२ वर्षीय लालबाबु मण्डल, उसी वडा का २४ वर्षीय सुजीतकुमार मण्डल और सर्लाही जिला ईश्वरपुर नगरपालिका–७ का २० वर्षीय अविनाश महतो को हिरासत में लिया गया है ।
उनलोगों को प्रश्नपत्र का उत्तर वाला पन्नों के साथ फोटोकापी कराते समय में जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा से कार्यरत टोली ने गिरफ्तार किया है । प्रहरी ने बताया कि उनलोगों के ऊपर सार्वजनिक शान्ति विरुद्ध का मुकदमा चलाकर अनुसन्धान कार्य जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *