वीरगन्ज में भाइरल बूखार का प्रकोप बढा
१३ अगस्त, वीरगञ्ज । वीरगञ्ज और उसके आसपास के क्षेत्र में कई दिनों से भाइरल बूखार का प्रकोप बढते हुये दिख रहा है । जिसके कारण अस्पताल तथा स्वास्थ्य संस्था में रोगियों की भीड बढ रही है ।
नारायणी अस्पताल का जनरल फिजिसियन एवं पेट रोग विशेषज्ञ डा. राकेश कुमार झा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ओपिडी में आने वाले रोगियों में से आधा से अधिक को भाइरल बूखार है । उन्होंने कहा कि अस्पताल के मेडिकल ओपिडी में दैनिक लगभग ३०० रोगियों का जांच हो रहा है जिसमें २०० से अधिक रोगी भाइरल से संक्रमित हैं ।
चिकित्सकों के अनुसार इस प्रकार के रोगियों को विशेष रुप से बुखार आना, सर दुखना, पसिना आना, नाक से पानी निकलना, मांशपेसी दुखना, कमजोरी लगना और भूख नहीं लगना इत्यादि लक्षण है ।
डा. झा ने बताया कि इस प्रकार के रोग में अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिये । बासी खाना से परहेज, जथाभावी नहीं थूकना चाहिये, छिंके आने पर नाक और मुंह को रुमाल से ढकना चाहिये इत्यादि ।

