रक्षा बन्धन के अवसर पर प्रदेश २ में सार्वजनिक छुट्टी
१४ अगस्त, जनकपुरधाम । प्रदेश २ सरकार ने कल गुरुवार को भी सार्वजनिक विदा की घोषणा की है । कल गुरुवार हिन्दु धर्माबलम्बियों का पर्व रक्षाबन्धन होने के कारण प्रदेश २ सरकार ने सार्वजनिक छुट्टी देने का निर्णय की है ।
प्रदेश २ सरकार का मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने ले कल सार्वजनिक बिदा देने का निर्णय लेकर सभी से अनुरोध किया है कि हर्षोल्लास के साथ रक्षा बन्धन मनायें ।
संघीय सरकार द्वारा विभिन्न पर्वो और त्योहारो का विदा कटौती करने पर भी प्रदेश सरकार छुट्टी देते आ रहे हैं ।
इससे पहले भी प्रदेश २ के साथ साथ प्रदेश ५ ने भी बकर इद के अवसर पर छुट्टी दिया था ।
प्रदेश २ सरकार ने रक्षाबन्धन के अवसर पर छुट्टी दी है पर अन्य प्रदेशों की छुट्टी अभी तक सार्वजनिक नहीं हो पाया है ।

