Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत संयुक्त आयोग की पाँचवी बैठक जल्द ही

 

काठमान्डाै १६ अगस्त

नेपाल–भारत संयुक्त आयोग की पाँचवी बैठक काफी दिनाें से टाला जाता रहा है जिस पर अब चर्चा की जाएगी  । बैठक में नेपाल द्वारा तीन दशक  से चले आ रहे  एजेन्डा काे पेश करने की तैयारी की है । बैठक दाे सप्ताह के बाद काठमान्डाै में हाेगी पर अभी तिथि तय नही हुई है ।

‘२०७३ कात्तिक १० में नई दिल्ली में हुई बैठक में   प्रस्तुत एजेन्डा, तथा उसमें हुई प्रगति आदि विषय पर समीक्षा हाेगी’, यह जानकारी परराष्ट्र अधिकारी ने दी है। नेपाल तीन दर्जन से अधिक  विषय का विभिन्न ‘क्लस्टर’ बनाकर एजेन्डा प्रस्तुत करेगा। बैठक में परराष्ट्रमन्त्री प्रदीपकुमार ज्ञवाली के नेतृत्व में २५ से अधिक नेपाली प्रतिनिधि समूहगत रूप में भारतीय पक्ष के साथ विचार विमर्श करेंगे । । भारतीय पक्ष से भी विदेशमन्त्री एस जयशंकर के नेतृत्व में २५ सदस्य से अधिक सहभागी हाेंगे।

यह भी पढें   ‘लाइफ’ नहीं सरकार को ‘लाइक’ चाहिए – गगन थापा

नेपाली पक्ष से राजनीति, सीमा सुरक्षा और व्यवस्थापन सम्बन्धी प्रमुख क्लस्टर में रक्षा, गृह, कानुन तथा संसदीय व्यवस्था, भौतिक तथा पूर्वाधार निर्माण मन्त्रालय के प्रतिनिधि सहभागी हाेंगे। आर्थिक सहयोग तथा पूर्वाधार निर्माण सम्बन्धी क्लस्टर में ऋण, कृषि क्षेत्र के विकास, सडक निर्माण, रेलसेवा विस्तार के विषय में बहस की तैयारी नेपाली पक्ष की है  । रक्सौल(काठमाडौं रेलमार्ग निर्माण के पिछली अवस्था के बारे में भी बात की जाएगी ।

अन्नपूर्ण पाेस्ट से

यह भी पढें   सरकार प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है –संचारमंत्री तिमिल्सिना

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *