Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से ८ दिनों तक नेवार समुदाय का गाईजात्राः शोक तथा व्यंग्य से परिपूर्ण

 

१६ अगस्त, भक्तपुर । देशभर का नेवार समुदाय आज शोक और व्यंग्य का गाईजात्रा पर्व मना रहे हैं । भक्तपुर का नेवार समुदाय का भी विशेष प्रकार से जात्रा मनाने का प्रचलन है । आज शुक्रवार से आठ दिनों तक यह पर्व मनाया जाता है । भक्तपुर में मनाये जाने वाला गाईजात्रा का प्रमुख आकर्षण घिन्तांगघिसी नाच है । इस पर्व में आठ दिनों तक विशेष चहल पहल और रौनक होता है ।
घिन्ताङघिसी नाच के साथ साथ बन्दर नाच भी होता है । इस पर्व में विशेष रुप से मृतकों का सुकीर्ति को दर्शाने वाला करुण रसयुक्त गीतिलीला रामायण भी दिखलाया जाता है ।
इस पर्व में ऐसी मान्यता है कि एक वर्ष के अन्दर जिनका निधन होता है उसके नाम में बालक को गाई के आकार का तहमचा बनाया जाता है और नगर का परिक्रमा कराया जाता है जिससे मृतको के आत्मा को शांति मिलती है । नगर परिक्रमा वक्त श्रद्धालुजन रोटी ,फलफूल, मिठाई इत्यादि देते हैं । मान्यता है कि इस प्रकार के कार्य करने से मृतक को बैतरणी पार करने में कोई कठिनाई नहीं होती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com