Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली की सरकार संघियता समाप्त करने पर तुली है : सांसद प्रदीप यादव

 

बीरगंज, 22 अगस्त । नेपाल समाजवादी पार्टी के सांसद प्रदीप यादव ने नेकपा की सरकार पर आरोप लगाया है कि यह सरकार संघियता ही समाप्त करने की ओर अग्रसर है । चारो तरफ ओली का विरोध हो रहा है लेकिन इसके बाबजूद इनके मंत्री विकास करने के बजाय कमीशन के खेल में लिप्त है । सांसद यादव ने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था होने के वावजूद सरकार संविधान के मर्म के विपरीत लोकसेवा का विज्ञापन प्रकाशित कर अपना आदमी को नियुक्ति करने जा रही है । सांसद यादव ने आज भारी संख्या में नेपाली कांग्रेस और नेपाल कम्यनिष्ट पार्टी केे कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी में प्रवेश करवाया है ।

यह भी पढें   विराटनगर में महाराजा अग्रसेन की 5150 वी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम

नेपाल कम्यनिष्ट पार्टी के वीरगन्ज महानगरपालिका वडा नम्बर ३१वडा समिति के अध्यक्ष प्रेम बहादुर अर्याल लगायत बेलवा,मिलन चौक के दर्जनौ व्यक्ति समाजवादी पार्टी में आज प्रवेश किये हैं । समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में पार्टी के नेता एवम सांसद प्रदिप यादव सम्बोधन एवं स्वागत कर रहे थे ।

नेपाली कांग्रेस के कमरुदिन अंसारी, नाजिर मिया,सफिक चुडिहार,शेख सदाम,शेख नसिम नेकपा पर्सौनी गाउ कमिटि के रसुल आजम फैयाज अंसारी,रहमत अंसारी ,फिरोज अंसारी,सहदेवा माझी ब्रहम्देवा माझी लगायत तिन दर्जन कार्यकता समाजवादी पार्टी में प्रवेश किये है।समाजवादी पार्टी के वडा इकाइ समिती के अध्यक्ष सुलेमान अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न पार्टी प्रवश कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष इश्वर यादव,तबरेज अहमद लगायत नेताओ की उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   नेपाल के कई स्थानों पर बारिश, कुछ जगहों पर भारी वर्षा की भी संभावना

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com