Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में हुए बम विस्फाेट की घटना में संलग्न तीन आराेपी हिरासत में

 

वीरगन्ज ६ भदौ ।

वीरगन्ज के विर्ता और माइस्थान में बम विस्फोट घटना में संलग्न तीन आराेपियाें काे पर्सा प्रहरी ने हिरासत में लिया है । गत साउन २४ गते विर्ता के तरकारी बजार में  और २८ गते माइस्थान तरकारी बजार में बम विस्फोट कराने के आरोप में वीरगंन्ज २४ रामगढवा के जौवाद अंसारी और इनुस अंसारी काे पर्सा प्रहरी ने हिरासत में लिया है ।

पकडे गए जौवाद अंसारी घटना के मुख्य योजनाकार फुलहसन अंसारी का भाइ है इनुस अंसारी काका का बेटा है। फुलहसन हभी फरार है । उसकी खाेज जारी है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 सितबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

फुलहसन अंसारी जयशंकर साह के कर्तव्य जान मुद्दा मे सजा काट कर २०७४ असोज ९ गते वीरगन्ज कारागार से रिहा हुआ था ।
गत साउन २४ गते वीरगंज स्थित विर्ता बजार में हुए  बम विष्फोट का जिम्मा भारत के विवेक सिंह नामक व्यक्ति ने लिया था । ।

सिंह ने वीरगन्जस्थित कारागार में अपने साथीभाई कैदियाें के उपर चरम यातना देने का आरोप लगाकर बम विष्फोट कराया था ।

पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी और जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा काे चुनौती देने के लिए वीरगन्ज के अति ब्यस्त बजार के दाे स्थान में बम विस्फोट कराया था । विस्फोट के मुख्य योजनाकार  विवेक सिंह  फुलहसन  फरार हाेने की बात पर्सा प्रहरी बताई है ।

यह भी पढें   बारिश थमने के बाद प्रमुख राजमार्गों को खोलने की तैयारी तेज

पकडे गए में जौवाद नाबालिग है  । उसकी उमर १९ वर्ष है । उनसबके पास से चार राउन्ड गोली, सुतली बम जैसी चीज ३ थान और मोबाइल २ थान बरामद हाेने की जानकारी प्रहरी उपरीक्षक सोमेन्द्र सिंह राठौर ने दी है ।

अनुसन्धान के क्रम में सुतली बम विस्फोट हाेने के  दिन सद्दाम के मोबाइल नम्बर का लोकेशन देखे जाने के आधार पर उनके घर छापा मार कर उन्हें हिरासत में लिया गया है ।

यह भी पढें   आज १,००० रुपये के नए नोट चलन मे, जानिए क्या हैं विशेषताएं

इन तीनाें के विरुद्ध हाथहथियार तथा खरखजाना और विस्फोटक पदार्थ सम्बन्धी कसुर मुद्दा दर्ता कर के जिला अदालत से ७ दिन का म्याद बढाकर  आवश्यक अनुसन्धान हाेने की जानकारी प्रहरी उपरीक्षक राठौर ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com