Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अरुण जेटली का निधन

 

मुरली मनोहर तिवारी ( सीपू )काठमांडू, २४अगस्त शनिवार।भारत के पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एम्स ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे बेहद दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि २४ अगस्त को दिन के १२बजकर ७ मिनट पर माननीय सांसद अरुण जेटली अब हमारे बीच में नहीं रहे। अरुण जेटली को ९ अगस्त को एम्स (AIIMS) दिल्ली में भर्ती कराया गया था ।एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे।

यह भी पढें   भारत-नेपाल का संयुक्त रेस्क्यू अभियान: चिलिमे सुरंग में मलबा हटाने का काम तेज

आज ही अरुण जेटली से मिलने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन एम्स पहुंचे थे।अरुण जेटली के निधन की खबर सुनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद से वापस लौट रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com