Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निगमबोध घाट पर बारिश और नम आंखों के बीच जेटली को दी गई अंतिम विदाई

 

पूर्व केंद्रिय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनकी उम्र 66 साल थी। उनका आज निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

निगमबोध घाट पर बारिश और नम आंखे के बीच जेटली को अंतिम विदाई दी गई।

अरुण जेटली को बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया । जेटली का पार्थिव शरीर बीजेपी के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था . जहां दिन के 2 बजे तक उनके अंतिम दर्शन किया गया . इसके बाद 2:00 बजे से उनकी अंतिम यात्रा निगमबोध घाट के लिए शुरू हुई  और शाम को 4:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया . भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर दिल्ली के (एम्स) में निधन हो गया था । 66 साल के जेटली पिछले काफी समय से बीमार थे और उन्हें 9 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। जेटली के निधन पर बीजेपी सहित तमाम विपक्षी नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com