Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रभु साह का राजीनामा अस्वीकृत, वापस काम में जाने का निर्देशन

 

२७ अगस्त, काठमांडू । सत्तारूढ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) प्रदेश २ का अध्यक्ष प्रभु साह का राजीनामा अस्वीकृत किया गया है । काम करने में असहयोग का कारण बतााते हुये साह ने कुछ दिन पहले अध्यक्ष प्रचण्ड समक्ष राजीनामा दिया था जो स्वीकृत नहीं किया गया । महासचिव विष्णु पौडेल ने जानकारी दिया कि नेकपा के सचिवालय बैठक ने साह के राजीनामा के ऊपर वृहत चर्चा कर उन्हें काम पर वापस जाने का निर्देशन दिया है ।
महासचिव पौडेल ने बताया कि साह द्वारा उठाये गये विषय पर सरकार का ध्यानाकर्षण हुआ है, उपयुक्त विधि से समाधान किया जायेगा । साह ने आरेप लगाते हुये कहा था कि रौतहट में वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल के कारण ही पार्टी एकीकरण का काम नहीं हो सका है । परन्तु रौतहट में पूर्वमाओवादी पक्ष का अशोक जयसवाल लगायत अन्य नेताओं ने पत्रकार सम्मेलन कर चेतावनी देते हुये कहा है कि प्रभू साह मनमानी कर रहा है इसलिये समानान्तर कमिटी बनाया जाना चाहिये ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *