Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो तिहाई बहुमतवाले सरकार भ्रष्टाचार को संस्थागत कर रही हैः नेता पौडेल

 

बैतडी, १ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य प्रदीप पौडेल ने कहा है कि दो तिहाई बहुमतवाले वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार को संस्थागत करने लगी है । नेपाली कांग्रेस बैतडी और जीपी कोइराला फाउण्डेशन बैतडी द्वारा बैतडी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘सुनकाण्ड, बालुवाटार काण्ड, बाइडबडी काण्ड इतने सारे काण्ड हुए हैं, जिसको देखकर पता चलता है कि सरकार भ्रष्टाचार को संस्थागत करने लगी है । सरकार की कथनी और करणी में भिन्नता दिखाई देती है ।’
नेता पौडेल ने कहा कि सरकार सिर्फ जनता को आश्वासन बांढ़ने में सिमित है । उन्होंने आगे कहा– ‘आश्वासन बाढ़ने समृद्धि आनेवाली नहीं है, समृद्धि के लिए काम करना चाहिए, जो सरकार नहीं कर रही है ।’ नेता पौडेल को मानना है कि सरकार कठन की १८ महीने हो चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक काम नहीं हो पाया है ।
नेता पौडेल ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार प्रेस स्वतन्त्रता को कुण्ठित करने में भी लगी है । उन्होंने आगे कहा– ‘प्रेस स्वतन्त्रता के बिना लोकतन्त्र सुरक्षित नहीं रहेगी । लेकिन सरकार मीडिया काउन्सिल विधेयक लाकर प्रेस स्वतन्त्रता को खत्तम करने जा रही है । मानव अधिकार आयोग विधेयक लाकर मानवाधिकार हनन् करने जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed