Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काँग्रेस में हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे पर बहस

 

काठमाडौं

 

कांग्रेस में महाधिवेशन की चर्चा शुरु हाेने के साथ ही ‘हिन्दु राष्ट्र’की बहस भी शुरु हाे चुकी है । सार्वजनिक अभिव्यक्तिमार्फत महामन्त्री शशांक कोइराला  अक्सर   हिन्दू राष्ट्र का मुद्दा उठाते आए हैं  ।

पार्टी बैठक और औपचारिक फोरम मे विचार विमर्श नही हुआ था  । पिछले समय में इस मुद्दे पर पक्ष वपक्ष में बहस हाेने लगी है ।

प्रारम्भ में तत्कालीन केन्द्रीय सदस्य खुमबहादुर खड्का और उनके समूह ने हिन्दू राज्य स्थापना का अभियान चलाया था । उनके निधन के बाद सुषुप्त बने इस अभियान में कांग्रेस महामन्त्री कोइराला जुडे । उसके बाद हिन्दु राष्ट्र के पक्ष में पार्टी के भीतर माहोल बनता जा रहा है ।

यह भी पढें   महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज* *16 जून 2026* *भरतपुर, चितवन: नारायणी नदी के तट पर योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जारी केन्द्रीय कार्यसमिति के शुक्रबार के बैठक में सदस्य बालकृष्ण खाँण, शेखर कोइराला और एनपी साउद ने हिन्दु राष्ट्र के बारे में अपना दृष्टिकोण रखा था ।

केन्द्रीय सदस्य कोइराला ने कहा है कि आगामी महाधिवेशन तक हिन्दु राष्ट्र के पक्ष में दाे तिहाई संखेया पहुँच सकती इस लिए अभी से इस विषय पर ध्यान देना हाेगा ।

केन्द्रीय कार्यसमिति में अल्पमत में रहने पर भी कांग्रेस के अधिकाशं नेता–कार्यकर्ता में हिन्दु राष्ट्र का मुद्दा मजबूत बन रहा है ।

यह भी पढें   विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर बीरगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन

गत पुस में सम्पन्न महासमिति बैठक में धर्मनिरपेक्षता के बारे में पार्टी का दृष्टिकोण बदलने की माँग रखते हुए ५ प्रतिशत सदस्य ने हस्ताक्षर किया था । महासमिति बैठक पार्टी के महाधिवेशन के बाद दूसरी बडी शक्तिशाली फोरम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *