देश में विदेशी निवेश २५ प्रतिशत घटा
गत वर्ष देश में १३ अर्ब ७ करोड रुपैयाँ बराबर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडिआई) आया था। यह गत वर्ष की तुलना में २५ प्रतिशत कम है । आर्थिक वर्ष २०७४-७५ में निवेश ३० प्रतिशत बढा था।
गत आर्थिक वर्ष के बारह महिना विदेशी निवेश घटता रहा। विदेशी लगानी बढाने के लिए सरकार बहुत सारे नीतिगत व्यावहारिक सुधार हाेने की दाबी करने के बाद भी वर्ष के सभी महिना में विदेशी निवेश घटता रहा है । गत वर्ष सरकार लगानी सम्मेलन भी कर चुकी है। सम्मेलन में विभिन्न राष्ट्र के चार दर्जन से अधिक लगानीकर्ता की सहभागिता थी ।
सम्मेलनमार्फत करीब ३० खर्ब रुपैँया विदेशी लगानी आने की महत्वाकांक्षी लक्ष्य सरकार ने रखा था । यथार्थ में देश में विदेशी लगानी घटा हुआ है ।
कांतिपुर से

