Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो मोटरसाइकिल और ट्रक आपस में टकराया, मोटरसाइकिल में सवार दो युवाओं की मौत

 

दाङ, ३ सितम्बर । पूर्व–पश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत दाङ (लमही–भालुवाङं सडकखण्ड) में एक ट्रक ने दो ममोटरसाइकिल को ठक्कर देने के कारण २ युवाओं की मौत हो गई है, एक युवा घायल हैं । घटना कल सोमबार शाम की है । घटना विवरण अनुसार भालुवाङ से लमही की ओर जा रहे लु१९प ५५०६ नम्बर की मोटरसाइकिल और लमही से भालुवाङ की ओर जा रहे रा३प २०६१ नम्बर की मोटरसाइकिल आपस में टकराया था । दो मोटरसाइकिल में सवार ३ व्यक्ति सकड़ में ही पड़ रहे थे । उसी वक्त पश्चिम से पूर्व की ओर जा रहे ना६ख ६७७४ नम्बर की ट्रक ने उन लोगों को ठक्कर दिया । जिसके चलते मोटरसाइकिल में सवार घोराही उप–महानगरपालिका–१५ निवासी २६ वर्षीय बालकृष्ण भण्डारी और वार्ड नं. ४ निवासी २७ वर्षीय विनायक चौधरी की मौत हो गई है । राप्ती गांवपालिका–८ निवासी २८ वर्षीय दीपक मरासिनी गम्भीर घायल हैं । उनको उपचार के लिए बुटवल ले गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed