बिराटनगर से युवाओं का धार्मिक जत्था कनकीधाम के लिए रवाना

माला मिश्रा बिराटनगर । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दर्जनों युवाओं का जत्था पैदल यात्रा कर बिराटनगर से पश्चिम बंगाल स्थित कनकीधाम के लिए रवाना हुए ।जत्था में शामिल श्रद्धालुओ ने बताया कनकीधाम में बाबा श्री रामदेव जी का पूजा अर्चना करेंगे । पाँच दिवसीय धार्मिक यात्रा पर निकले युवाओं का जत्था जोगबनी , फारबिसगंज , अररिया, गुलाबबाग ,वायसी में विश्राम करते हुए कनकीधाम पहुचेंगे ।
धार्मिक जत्था में शामिल युवाओं को जोगबनी पहुचने पर तापड़िया मार्किट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वागत किया गया ।धार्मिक जत्था में राजू शर्मा ,रमेश शर्मा ,अशोक लुनिया ,प्रदीप लुनिया ,मनोज भगत ,ऋषभ भगत ,केशव भगत ,सुरेश मेहता ,प्रदीप मेहता ,चंदन ठाकुर , राहुल अग्रवाल ,श्रीयंस लुनिया ,रमेश शर्मा ,मुकेश सोनी , लिखमीचंद्र माहेश्वरी, बाबूलाल अग्रवाल व अन्य लोग शामिल थे !

