Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘राजा हिंदुस्तानी’ के एक्टर और डांसर वीरू कृष्णन का निधन

 

एक्टर और डांसर वीरू कृष्णन का शनिवार शाम को निधन हो गया। वीरू ने ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘दूल्हे राजा’ और कई फिल्मों में काम किया है। वीरू के निधन की जानकारी अथिया शेट्टी ने एक ट्वीट के जरिए दी। अथिया के बाद प्रियंका चोपड़ा, करनवीर बोहरा और लारा दत्ता ने भी ट्वीट कर वीरू कृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वीरू ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों को डांस सिखाया । प्रियंका ने वीरू के लिए लिखा, ‘आपने मुझे डांस करना सिखाया । आपमें डांस के लिए इतना धैर्य और जुनून था कि हमने आपसे नृत्य के अलावा भी बहुत कुछ सीखा । गुरुजी आप हमें हमेशा याद रहेंगे ।’ आथिया शेट्टी ने वीरू कृष्णन के हार्ड वर्क, अनुशासन और कथक सिखाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया ।
करनवीर बोहरा ने वीरू कृष्णन के लिए ट्वीट किया । उन्होंने लिखा, ‘मुझे ये सुनकर बहुत दुख हुआ कि हमारे प्यारे गुरुजी पंडित वीरू कृष्णन हमें छोड़कर चले गए हैं । उनके जैसा गुरु मिलना बहुत मुश्किल होता है । हमने उनसे बहुत कुछ सीखा । फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक बड़ा नुकसान है ।’
‘मैं और तीजे गुरुजी के बहुत करीब थे । हम उन्हें सिर्फ गुरुजी कहकर बुलाते थे । मैं उनसे दो हफ्ते पहले ही मिला था । वो हमारी मां की तरह थे । मैंने उनसे करीब 4 साल तक कथक सीखा है । डांस के अलावा उन्होंने हमें जीने का तरीका भी सिखाया । मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे ।’
लारा दत्ता ने भी ट्वीट किया, ‘ये बहुत ही बुरी खबर है। गुरुजी के परिवार के लिए प्रार्थना और संवेदना है।’ बता दें कि एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ से जब उनके पसंदीदा टीचर के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने वीरू कृष्णनन का नाम लिया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि उनकी बहन इसाबेल ने भी उन्हीं से डांस सीखा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *