Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस की जागरण अभियान आज से पुनः शुरु

 

काठमांडू, १० सितम्बर । नेपाली कांग्रेस द्वारा संचालित दूसरे चरण का जागरण अभियान आज से शुरु होने जा रहा है । ‘हिमाल, पहाड, तराई–मधेश, नेपाली कांग्रेस राष्ट्रीय जागरण अभियान’ नारा के साथ दूसरा चरण शुरु होने जा रहा है । इस चरण अन्तर्गत विभिन्न जिला में आयोजन होनेवाला कार्यक्रम में पार्टी के शीर्ष नेता सम्बोधन करेंगे ।
स्व. नेता वीपी कोइराला की १०६वें जन्मतिथि के अवसर पर भाद्र २४ गते दूसरी चरण का जागरण अभियान उद्घाटन होने जा रहा है । पार्टी कार्यालय के मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल के अनुसार सुनसरी में आयोजित सभा को पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा सम्बोधन करने जा रहे हैं । इसीतरह कास्की में रामचन्द्र पौडेल, धनुषा में उप–सभापति विमलेन्द्र निधि, सुनसरी में उप–सभापति विजय कुमार गच्छदार, मकवानपुर में महामन्त्री डा. सशांक कोइराला, भक्तपुर में महामन्त्री पूर्ण बहादुर खड्का तथा काठमांडू में कोषाध्यक्ष सीताकुमार यादव और सह–महामन्त्री डा. प्रकाशरण महत सम्बोधन करने जा रहे हैं ।
इसीतरह पार्टी प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा के अनुसार वीपी कोइराला की १०६वें जन्मतिथि के अवसर पर हर प्रदेशसभा क्षेत्र में १०६ (कूल ३४ हजार ९ सौ ८०) पैदे रोप कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा । कांग्रेस ने कहा है कि कूल ३३० प्रदेशसभा क्षेत्र में रहे जनप्रतिनिधियों में से अधिकांश अपने–अपने क्षेत्र में पहुँच चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *