अभिभावक विहीन बालबालिका का अभिभावकत्व राज्य करेंगेः प्रधानमन्त्री ओली
१५ सितम्बर, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने बताया कि बालबालिका के ऊपर हो रहे हिंसा सहन नहीं किया जायेगा । उन्होंने कहा कि देश के अन्दर जितने भी बालबालिका अभिभावक विहीन है उन सबका जिम्मेवारी राज्य का है ।
आज रविवार रष्ट्रीय बालदिवस के अवसर पर प्रधामन्त्री ओली ने शुभकामना संदेश जारी करते हुये कहा कि ‘बालबालिका के ऊपर हो रहे हिंसा सह्य नहीं है । ’उन्होंने बताया कि सडक में जीवन व्यतित करने वाले बालबालिका का व्यवस्थापन, बालश्रम निर्मूलन तथा जो जिस बच्चे की अवस्था जोखिमपूर्ण है उसके जीवन परिवर्तन के लिये सरकार द्वारा विशेष पहल किया जायेगा ।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली’ दीर्घकालीन राष्ट्रिय अभिष्ट होने के कारण इसे हासिल करने योग्य, सक्षम, सुशिक्षित तथा गुणवान नागरिक निर्माण के तरफ विशेष ध्यान दिया जाना चाहिये ।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में यह भी कहा कि आज से हम अपने बच्चे को पोषणयुक्त खाना, उचित व्यायाम, स्वस्थ मनोरञ्जन, आवश्यक आराम का अवसर, जीवनपयोगी शिक्षा और सामाजिक सुसंस्कार प्रदान करना हम सभी का दायित्व है ।

