माधव और मातृका विरुद्ध उजुरी !
काठमांडू, १६ सितम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) संबंद्ध प्रदेश २ के नेताओं ने बताया कि नेकपा के केन्द्रीय कार्यालय में केपी शर्मा ओली और प्रचण्ड के मिलने का असर प्रदेश में भी दिख रहा है । प्रदेश २ का इञ्चार्ज सत्यनारायण माण्डल और अध्यक्ष प्रभु साह ने गत सप्ताह बर्दिबास में मारपीट का कारक माधवकुमार नेपाल और उद्योगमन्त्री मातृका यादव होने का सूचना ओली और प्रचण्ड को दिया है ।
भाद्र २४ गते बर्दिबास में प्रदेश २ का कुछ जिला कमिटी पदाधिकारी तथा सदस्यों का सपथ ग्रहण कार्यक्रम में तोडफोड और मारपीट हुयी थी । बर्दिबास सेवा समिति के हल में हो रहे कार्यक्रम में तोडफोड तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रभु साह एवं सचिव सुमन प्याकुरेल के ऊपर हाथपात करने का प्रयास किया गया था ।
कल के प्रदेश कार्यालय की बैठक में उक्त घटना के बारे में चर्चा हुई है । नेताओं का कहना है कि बरिष्ठ नेता नेपाल तथा स्थायी कमिटी सदस्य मातृका यादव के निर्देशन में हुयी है, जिसमें दोनों नेताओं ने निचोड निकाला कि इस घटना के सम्बन्ध में जांच पडताल कर आवश्यक कारवाई किया जायेगा । कारवाही के लिए माधव नेपाल और मातृका यादव के विरुद्ध पार्टी में लिखित शिकायत दर्ज हो चुकी है ।

