Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामाजिक सुरक्षा तथा न्युनतम पारिश्रमिक अनिवार्य : मन्त्री गोकर्ण विष्ट

 

१८ सितम्बर, काठमांडू । श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षामन्त्री गोकर्ण विष्ट ने बताया कि सभी क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा तथा न्युनतम पारिश्रमिक अनिवार्य किया जायेगा ।
नेपाल शिक्षक महासङ्घ द्वारा आयोजित ललितपुर को कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुये मन्त्री विष्ट ने बताया कि सामुदायिक तथा निजी विद्यालय में काम करने वाले शिक्षक तथा कर्मचारी को सामाजिक सुरक्षा की प्रत्याभूति कराते हुये न्युनतम पारिश्रमिक कार्यान्वयन किया जायेगा । इस कार्य के लिये उन्होंने प्रतिबद्धता जनाया ।
उन्होंने कहा कि ‘विद्यालय शिक्षक सुबह १० बजे से ४ बजे तक अध्यापन कराते हैं परन्तु उचित पारिश्रमिक अभी तक नहीं पा सके हैं । अब ऐसी अवस्था नहीं रहेगी । सरकार अब न्युनतम पारिश्रमिक का प्रत्याभूति करायेगी ।
उन्होंने बताया कि न्युनतम पारिश्रमिक प्राप्त नहीं कर पाने वाले शिक्षक तथा विद्यालय के कर्मचारियों के लिये मन्त्री परिषद में चर्चा हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *