Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक अधिकारी ने छत से कूद कर दी जान

 

कैलोफोर्निया, आइएनस।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के एक अधिकारी के सुसाइड का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, इस शख्स ने सन फ्रांसिस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग से कुद कर अपनी जान दे दी। इसके बाद तहलका मच चुका है। फिलहाल अभी इस शख्स के सुसाइड करने का कारण पता नहीं लग पाया है।

बिल्डिंग से कुद कर किया सुसाइड

पुलिस के मुताबिक, वीरवार सुबह 11.30 बजे ये घटना हुई। पलिस ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी एक फोन कॉल से मिली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढें   भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की नेपाल की सफल यात्रा: रक्षा संबंधों को मिली नई मजबूती

जांच में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट चुकी है। इसके अलावा सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की तरफ से इस पूरे मामले में सहयोग करने की बात कही गई है। आमतौर पर फेसुबक का इस्तेमाल लोग सुसाइड करने के लिए करते हैं। ऐसी कई घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिसमें युवा सुसाइड करते समय अपना लाइव प्रसारण रखते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com