अमिताभ बच्चन सम्मानित हाेंगे, दादा साहब फालके पुरस्कार से

अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। बिग बी को सिनेमाजगत के सबसे बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जिसकी घोषणा खुद भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके की। प्रकाश जावड़ेकर के इस ट्वीट के बाद यूजर्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया- ‘महानायक अमिताभ बच्चन जिन्होंने 2 पीढ़ियों के लिए मनोरंजन किया और सबको प्रेरणा दी है उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है। पूरा देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय खुश है। उन्हें मेरी हार्दिक बधाई।’
प्रकाश जावड़ेकर के इस ट्वीट के बाद करण जौहर ने भी इसे रिट्वीट किया है। करण जौहर ने रिट्वीट करते हुए लिखा- ‘भारतीय सिनेमा की सबसे प्रेरक शख्सियत। वह रॉकस्टार हैं। अपने आपको सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मैं अमिताभ बच्चन के युग में हूं। सबसे बड़ा सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार।’

