Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल काे किसी भी देश के पक्ष या विपक्ष में नहीं रहना चाहिए : अमेरिका

 

अमेरिका ने कहा है कि नेपाल काे किसी अन्य देश की पीछे या पक्ष में नहीं चलना चाहिए उसे अपने ही पक्ष में खडा हाेना चाहिए । नेपाल काे अपनी नीति में अडिग रहना चाहिए । किसी के पक्ष विपक्ष में न जाए यही हमारा सुझाव है । इससे अधिक हम किसी सार्वभाैम देश के लिए कुछ नही कह सकते हैं । उक्त बातें अमेरिकी राजदूत रैन्डि बेरी ने कही ।   ।’

बेरी ने शुक्रबार राजधानी में कूटनीतिज्ञ, विज्ञ, संवाद, उद्यमी और सञ्चारकर्मी के बीच  कहा कि नेपाल हमारा पुराना मित्र है । हम चाहते हैं कि नेपाल किसी भी देश के पक्ष या विपक्ष में नहीं जाए बल्कि खुद के पक्ष में रहे ।  नेपाल में कुछ विषायाें काे लेकर गलत अवधारणा है जिसे हम स्पष्ट करना चाहते हैं  । अमेरिका द्वारा जारी किया गया इन्डो–प्यासिफिक रणनीति(आइपीएस) इस क्षेत्र के लिए  अमेरिकी नीति है  । उन्हाेंने कहा कि अमेरिका नेपाल काे भारत, चीन वा अमेरिका किसी भी देश के पक्ष विपक्ष में रहना नही देखना चाहता है ।

यह भी पढें   लगातार बारिश से बीपी राजमार्ग पूरी तरह बंद, रोशी नदी खतरे के निशान से ऊपर

अन्नपूर्ण पोस्ट् से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com