अब समुद्र (गंगा) में नेपाली पानी जहाज, भारत सहमत !
काठमांडू, २९ सितम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली कुछ वर्षो से कहते आए हैं कि अब नेपाल जल्द ही अपने ही पानी जहाज समुद्र में चलाएगी । उनकी इस कथन को लेकर राजनीतिक वृत्त में बहुत सारे हासिमजाक भी होता आया है । लेकिन प्रधानमन्त्री ओली जी का कथन सच होने जा रहा है । आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक में इसके बारे में एक समाचार प्रकाशित है ।
प्रकाशित समाचार अनुसार नेपाल–भारत वाणिज्य (व्यापार) संधी पुनरावलोकन समिति बैठक में जलमार्ग अर्थात् एलओई में भारत सहमत है । बैठक में पारवाहन व्यापार के संबंध में विचार–विमर्श हुई है । समाचार स्रोत का मानना है कि विचार–विमर्श के दौरान भारतीय पक्ष गंगा जलमार्ग में नेपाली पानी जहाज संचालन के लिए सहमत हो चुका है ।
नेपाल–भारत पारवहन संधी में जब तक जलमार्ग संबंधी व्यवस्था समावेश नहीं होगी, तब तक नेपाल तीसरे देशों के लिए उक्त जलमार्ग संचालन नहीं कर पाएगा, लेकिन भारत ने इससे पहले ही उक्त जलमार्ग संचालन में लाया है । एलओई संबंधी मस्यौदा नेपाल से इससे पहले ही भारत को दिया था । प्रस्तावित एलओई में भारत सहमत होने के बाद अब नेपाल को भी उक्त जलमार्ग में अपना पानी जहाज संचालन कर सकती है ।

