Thu. Nov 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कई देशों ने डाक टिकट जारी किए

 

 

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कई देशों ने डाक टिकट जारी किए हैं। बापू की फोटो वाले एक डाक टिकट को फ्रांस की डाक सेवा कंपनी ला पोस्टे ने बनाया है। फ्रांस के भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। वहीं, फिलीस्तीन के दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री इशाक सेडर ने मंगलवार को मंत्रालय में भारत के प्रतिनिधि सुनील कुमार की उपस्थिति में डाक टिकट जारी किया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का दो दिवसीय भारत भ्रमण , कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत

सेडर ने कहा कि महात्मा गांधी की याद में यह टाक टिकट जारी किया गया। उनकी विरासत और मूल्यों ने हमेशा से मानवता को राह दिखाने का काम किया है। इस दौरान सुनील कुमार कहा कि फिलिस्तीन का यह कदम दोनों देशों के बीच मजबूत ऐतिहासिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को दिखाता है।

गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है

संयुक्त राष्ट्र में भी गांधी जयंती पर डाक टिकट जारी किया गया। इसके साथ ही उज्बेकिस्तान, तुर्की, फिलिस्तीन, श्रीलंका और अन्य कई देशों में भी इसी तरह के डाक टिकट जारी किए गए। 2007 से गांधी जयंती को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढें   छठ महापर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है : गगन थापा

वहीं, दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे और महात्मा गांधी की तस्वीर से लाइटों के जरिए सजाया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com