Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सनकी पति ने नास्ते में बाल देखकर पत्नी का मुंडन कर दिया

 

ढाका, एएफपी। बांग्लादेश में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी का जबरदस्ती मुंडन सिर्फ इसलिए कर दिया, क्योंकि जब वह सुबह का नाश्ता कर रहा था तो उसे खाने में एक बाल मिला। हालांकि बाद में शिकायत होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला बांग्लादेश में जोयपुरहाट जिले के एक गांव का है। गांव वालों के अनुसार, सोमवार सुबह 35 वर्षीय बबलू मंडल को उसकी पत्नी ने नाश्ते में चावल और दूध दिया। इसी नाश्ते में उसे इंसानी बाल मिला। इससे कुपित बबलू ने अपनी पत्नी के बाल जबरदस्ती काट दिए। जिले के पुलिस अधीक्षक शहरयार खान ने बताया कि गांव वालों की शिकायत पर बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढें   स्वकीय सचिव नियुक्ति को लेकर तय की गई मापदंड

पुलिस के अनुसार, जैसे ही बबलू ने अपने नाश्ते में बाल देखे, उसने इसका दोष अपनी पत्नी पर मढ़ दिया। इसके बाद वह ब्लेड लेकर आया और उसने अपनी पत्नी का जबरन मुंडन कर दिया। खान के मुताबिक, उसका ये अपराध जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने का है। इसके लिए उसे 14 साल की सजा हो सकती है। उस पर अपनी 23 वर्षीय पत्नी की ‘शील भंग करने’ का भी आरोप लगाया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *