Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अलकायदा का दक्षिण ऐसिया प्रमुख आसीन मारा गया

 

काबुल. अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) का सरगना आसिम उमर मारा गया है। अफगानी और अमेरिकी सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में उमर समेत 6 आतंकी ढेर हुए हैं। मारे गए अधिकांश आतंकी पाकिस्तान के नागरिक थे।

अफगान नेशनल डायरेक्टरेट ने ट्वीट कर बताया कि दक्षिणी हेलमंद प्रांत में 22 और 23 सितंबर को हुई कार्रवाई में इन आतंकियों को मार गिराया गया। हालांकि इसका खुलासा 8 अक्टूबर को किया गया। अभियान के दौरान अफगानी सुरक्षा बलों ने जमीनी कार्रवाई की और अमेरिका ने एयर सपोर्ट दिया। ये सभी आतंकी तालिबान के प्रभाव वाले मूसा कलां नाम के इलाके में छिपे हए थे।
2014 में अल कायदा में शामिल हुआ था आसिम उमर

यह भी पढें   जनकवि दुर्गालाल श्रेष्ठ की स्मृति में ‘अक्षर यात्रा दशक आठ’ समारोह का आयोजन

आसिम उमर 2014 में अल कायदा में शामिल हुआ था। उसे भारतीय उपमहाद्वीप में आतंकी गतिविधियों के विस्तार की जिम्मेदारी दी गई थी। तब से ही वह इस इलाके में अल कायदा के आतंकियों को संगठित करने और उन्हें हथियार उपलब्ध कराने का काम कर रहा था।

मारे गए आतंकियों में रेहान नाम का पाकिस्तानी भी शामिल है, जो अल कायदा के अयमान अल जवाहिरी के लिए सूचनाएं लाने-ले जाने का काम करता था।

यह भी पढें   नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ के आयोजन में १ सौ १२ लोगों ने किया रक्तदान  

अमेरिका और तालिबान के बीच फौज हटाने का समझौता

आतंकियों के खात्मे के लिए चलाए गए अभियान के दौरान कुछ बच्चों समेत 40 नागरिकों के भी मारे जाने की खबरें आई थीं। अधिकारियों ने कहा कि वो इस मामले की जांच करेंगे। तालिबान और अमेरिका के बीच अफगानिस्तान से चरणबद्ध तरीके से फौज हटाए जाने का समझौता हुआ है। इसके लिए तालिबान को अलकायदा से सभी संबंध तोड़ने होंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com