Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चौबीस साल के लड़के ने इक्यासी साल की महिला से शादी की

 

 

यूक्रेन में 24 साल और 81 साल की महिला की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, यूक्रेन में 18 से 26 साल तक के लड़कों को एक साल की मिलिट्री ट्रेनिंग लेनी जरूरी होता है। ट्रेनिंग से बचने के लिए 24 साल के युवक ने दो साल पहले अपने से 57 साल बड़ी बुजुर्ग दिव्यांग महिला से शादी की थी।

कानून के मुताबिक, इस ट्रेनिंग से केवल उन लोगों को छूट दी जाती है, जो किसी भी तरह से दिव्यांग पत्नी के भरण-पोषण के लिए जिम्मेदार होते हैं।मीडिया ने इसे दिखावे की शादी करार दिया और इसे लेकर सरकार से बात की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सरकार ने इसे कानूनी तौर पर वैध बताया।

यह भी पढें   हिमलुङ हिमस्खलन में दो और शव बरामद

शादी दो साल पहले की थी
दो साल पहले विनित्सा शहर में रहने वाले अलेक्जेंडर कोंड्रात्यूक की उम्र 22 साल थी, जब उन्हें मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। इस ट्रेनिंग से बचने के लिए उसने 79 साल की बुजुर्ग महिला जीनाडा इलारियोवना से शादी करने की योजना बनाई थी। महिला उसकी रिश्तेदार भी है।

दोनों की शादी को 2 साल हो चुके हैं। कानून से बचने के लिए दोनों 2021 तक इस बंधन में बंधे रहेंगे। इसके बाद दोनों अलग हो जाएंगे।क्योंकि 26 साल के बाद मिलिट्री ट्रेनिंग के नियम उस पर लागू नहीं होंगे। शादी की जानकारी सरकार को मिलते ही अलेक्जेंडर से पूछताछ की गई। लेकिन शादी के सभी कागजात असली पाए गए।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन ने सांसदों से विशेषज्ञता के अनुसार देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया

जांच में ये भी सामने आया कि जोड़े ने विनित्सा शहर के पास बसे गांव बेकोवका में पूरे रीति-रिवाज से परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के सामने शादी की है। बाद में सिविल एक्ट के तहत अलेक्जेंडर को इस मिलिट्री ट्रेनिंग से राहत दे दी गई।

पिछले महीने यूक्रेन की मीडिया ने इस मुद्दे को एक बार फिर उठाया। मीडिया ने उस गांव में जाकर पूछताछ की जहां जीनाडा रहती हैं। पड़ोसियों के मुताबिक, जीनाडा का पति कभी-कभी ही उनसे मिलने आता है। ज्यादातर जीनाडा के भतीजे या उनके पोते-पोती ही मिलने पहुंचते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com