सांसद साह की रिहाई की मांग करते हुए मधेश में व्यापक विरोध प्रदर्शन

१६ अक्टुबर, काठमांडू । जनकपुर विमानस्थल में तोडफोड करने के आरोप में राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल का सांसद प्रमोदकुमार साह को हिरासत में लिया गया है । उनके रिहाई की मांग करते हुये मधेश में प्रदर्शन किया जा रहा है ।
प्रदेश नम्बर २ के सत्ता सहयात्री दल राजपा नेपाल ने साह की रिहाई की मांग करते हुये वीरगन्ज के आदर्शनगर में बुद्ध एयर कार्यालय के आगे टायर जलाकर एक घन्टा प्रदर्शन किया । जिसमें राजपा नेपाल से करीब एक सौ की संख्या में नेता तथा कार्यकर्ता सहभागी थे ।
इसी प्रकार जनकपुर में भी बुद्ध एयर कार्यालय में तालाबन्दी करने का प्रयास असफल रहा ।
प्रहरी नायब उपरीक्षक रामेश्वर कार्की और आन्दोलनकारी बीच सहमती के बाद बुद्ध एयर के मुख्यद्वार तक जाने देने के बाद भी तालाबन्दी नहीं करने दिया ।
राजापा नेपाल प्रदेश नम्बर–२ का संसदीय दल का प्रमुख सचेतक परमेश्वर साह, जनकपुरधाम उपमहानगर पालिका का उपमेयर रिता झा, पूर्व सांसद दिनेश साह के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता अभी भी बुद्ध एयर के टिकट विक्री कक्ष के पास धर्ना में बैठे हैं । इससे पूर्व राजपा ने रिहाई की मांग करते हुये एक घन्टा के लिये चक्का जाम किया था|
सांसद साह को हिरासत में रखकर सिर्फ ४ दिन अनुसन्धान के लिये मिला
जिला अदालत धनुषा ने प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रमोदकुमार साह को ४ दिन हिरासत में रखकर अनुसन्धान करने का अनुमति दिया है ।
प्रहरी ने साह को बुधवार जिला अदालत में पेस कर और समय बढाया है ।
प्रहरी ने १० दिन का अनुसन्धान के लिये अदालत से मांगा परन्तु अदालत ने सिर्फ चार दिन का समय दिया है । श्रेस्तेदार यज्ञ प्रसाद ने जानकारी दिया कि अदालत ने आदेश दिया है कि सिर्फ ४ दिन के समय में अनुसन्धान किया जाय ।
सर्लाही निर्वाचन क्षेत्र १ से निर्वाचित प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रमोदकुमार साह को जनकपुर बिमानस्थल में बुद्ध एयर काउन्टर में तोडफोड करने के बाद प्रहरी ने हिरासत में लिया था ।


