Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनाथ हो गया महाराष्ट्र – लता मंगेशकर । निधन पर लोगों ने जताया शोक ।

 

मुम्बइ । आज शाम साढ़े तीन बजे हिंदू हृदय सम्राट, परम आदरणीय श्री बालासाहेब ठाकरे हम लोगों को छोड़ के अनंत में विलीन हो गए। यह सत्य है कि आज महाराष्ट्र अनाथ हो गया। उन्होंने इतने सालों से जो महान कार्य और महाराष्ट्र की सेवा की है, और छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम महाराष्ट्र में जिंदा रखा, ऐसा किसी ने नहीं किया। बालासाहेब की पवित्र आत्मा को हम मंगेशकर कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं और उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे, यही प्रार्थना है।
– लता मंगेशकर
मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि शेर नहीं रहा – -सुषमा स्वराजभगवान बालासाहेब की आत्मा को शांति दे। वह जिस चीज में भरोसा करते थे, उस पर अटल रहे और इसी वजह से वह महान नेता बने। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। बालासाहेब पैनी निगाह रखते थे और खरा बोलते थे। वे हमें बहुत याद आएंगे।
-मधुर भंडारकर
बाल ठाकरे नहीं रहे। शेर, गॉडफादर, मुंबई आइकन, कई के लिए हीरो, बाकी के लिए विलन। उनकी आत्मा को शांति मिले।
-राजदीप सरदेसाई
महाराष्ट्र के शेर बालासाहेब की आत्मा को शांति मिले।
-विवेक ओबेरॉय
बालासाहेब ठाकरे के परिवार को मेरी सहानुभूति। निश्चित तौर पर महाराष्ट्र की राजनीति पर उनका बड़ा असर था।
-कबीर बेदी
भारत के कानून से ऊपर रहने वाले वनमैन आर्मी बालासाहेब ठाकरे की आत्मा को शांति मिले। वह अपने आप में जनता, कानून, कोर्ट और जज थे।
-केआरके (कमाल राशिद खान)
विचारधारा और राजनीति से अलग बालासाहेब यूनीक थे और महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स पर उनके असर को कोई नकार नहीं सकता।
-मिलिंद देवड़ा
बालासाहेब नहीं रहे। उनकी आत्मा को शांति मिले। शोकाकुल परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं।
-अरविंद केजरीवाल
नेता के तौर पर 45 साल… ऐसी चीज जिसे कोई इग्नोर नहीं कर सकता।
-दिया मिर्जा
श्री बालासाहेब ठाकरे के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया। विपक्षी नेताओं के साथ डिनर के प्रोग्राम को कैंसल कर दिया गया। उनके लिए महाराष्ट्र के हित खासतौर पर जरूरी थे। उन्होंने हमेशा अपने लोगों में गर्व की भावना भरने की कोशिश की।
-पीएमओ (प्राइम मिनिस्टर ऑफिस)
महाराष्ट्र का शेर अब कभी नहीं दहाड़ेगा। बाला साहेब ठाकरे की आत्मा को शांति मिले।
-शोभा डे
जिंदगी से भरपूर बालासाहेब ठाकरे साहस और वीरता के प्रतीक थे। उनके जाने की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।
-नरेंद्र मोदी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com