Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज नगर अध्यक्ष विरुद्ध झूठा आरोपः तरुण दल

 

नेपालगंज, १ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस संबद्ध नेपाल तरुण दल को कहना है कि तरुण दल नेपालगंज नगर कमिटी अध्यक्ष संदीपजंग साह के विरुद्ध नेपाल पुलिस ने झूठा आरोप दर्ज की है । तरुण दल अध्यक्ष जीतजंग बस्नेत ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि नेपालगंज नगर कमिटी अधयक्ष साह सहित ६ तरुण दल कार्यकर्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने झूठा मुद्दा दर्ज करते हुए सामाजिक आतंक सिर्जना की है ।
स्मरणीय है, बिहीबार शाम ८ बजे पुलिस ने नगर अध्यक्ष साह के साथ दिनेश कुमार साही, राघव साह, पृतम थापा, माधव नेपाली और यहमबहादुर बुढामगर को कोहलपुर स्थित नमस्ते भिलेज रिसोर्ट से गिरफ्तार किया था । पुलिस को कहना है कि नगर अध्यक्ष साह अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार हुए हैं । इधर तरुण दल को कहना है कि खूद पुलिस ने हथियार लेजाकर साह के गाडी में रखा है और उनको गिरफ्तार किया है ।
तरुणद दल अध्यक्ष बस्नेत ने कहा है– ‘पिस्तोल के साथ गिरफ्तार संबंधी आरोप झूठा है । पिस्तोल में स्थित फिंगर प्रिन्ट को परीक्षण किया जाए और वास्तविकता सार्वजनिक की जाए । उनका यह भी कहना है कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को दुःख देने की उद्देश्य के साथ पुलिस ने झूठा आरोप दर्ज की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *