लायंस क्लब ऑफ बिराटनगर ने मनाया अपना 49 वा इंस्टालेशन सेरेमनी

माला मिश्रा बिराटनगर । लायंस क्लब ऑफ बिराटनगर अपना 49 वा इंस्टालेशन सेरोमनी समारोह पूर्वक मनाया । देर रात तक चली उक्त समारोह में पारस संचेती को वर्ष 2019 – 20 के लिए अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया । प्रमुख अतिथि डिस्ट्रिक गवर्नर लायन इंद्र खत्री उर्फ राजन ने उन्हें पदग्रहण कराया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री खत्री ने कहा कि यह नेपाल का प्रथम लायंस क्लब है इसका अध्यक्ष नेपाल का पूर्व प्रधानमंत्री मातृका प्रसाद कोइराला थे आज क्लब के विस्तार होकर नेपाल में 1284 लायंस क्लब और लगभग 34000 सक्रिय सदस्य है। कर्यक्रम का संचालन मनीष भटराई और बिजय सुराना संयुक्त रूप से किया वही धन्यवाद ज्ञापन राजेश लखोटिया ने दिया ।कार्यक्रम में पास्ट डिस्ट्रिक गवर्नर लायन क्रमशः फूलकुमार लालवानी , भीम घिमिरे , लीला ढुंगेल विशिष्ट अतिथि मोरंग एसपी विश्व अधिकारी घनश्याम काबरा , नंदकिशोर राठी , मुकेश उपध्याय , घनश्याम राठी , मूलचन्द्र राठी , रेवत बहादुर कार्की ,राजन श्रेष्ठ के अलावा लायन राजेश गुप्ता , कैलाश साह , मनोज साह , श्याम पौडेल मौजूद थे । इस मौके पर क्लब द्वारा सात विद्यार्थियों के बीच छात्रवृति दिया तथा लायंस क्लब अंतर्गत लियो क्लब ऑफ बिराटनगर के नव नियुक्त अध्यक्ष राजन साह को पदभार ग्रहण कराया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब का बिजय सुराना, हेमंत मारू , सुनील बिड़ला , राजेश लखोटिया , मनीष भटराई , टिकराज ढकाल सक्रिय दिखे ।

