Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेशी हस्तक्षेप से बजेट पारित होने का नेपाली काँग्रेस का आरोप ?

 

काठमांडू, 21 नवंबर – नेपाली कांग्रेस के नेताओं ने वर्तमान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट अध्यादेश का अनुमोदन करने के लिए राष्ट्रपति राम बरन यादव की कडी निंदा की है । नेताओं ने दावा किया है कि राष्ट्रपति ने अन्य दलों की सहमति के बिना ही प्रस्तुत किया गया बजट का अनुमोदन करके बहुत बडी गलती की है ।

इस देश की राष्ट्रीयता हमेसा खतरे मे ही रहती है अब नेपाली काँग्रेस के नेताओं ने भी इस हथियार का प्रयोग करने लगे हैं। और करें क्यों नही ? कभी सत्ता से अलग रहकर राजनीति करने की तो इनको आदत है नही । सत्ता की भुख  और बौखलाहट ने इन्हे बेचैन बना रखा है । इस बेचैनी मे कभी इन्हे भारतीय हस्तक्षेप दिखता है तो कभी राष्ट्रीयता पर खतरा दिखता है । इसीलिये नेपाली कांग्रेस ने भारतीय  हस्तक्षेप से बजेट अध्यादेश पारित होने आरोप लगाया है । पार्टी कार्यालय सानेपा मे बुधबार हुइ केन्द्रीय समिति की बैठक ने विदेशी हस्तक्षेप बढने का और राष्ट्रियता पर भी खतरा बढने का निष्कर्ष निकाला है ।

यह भी पढें   विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर बीरगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन

बैठक मे महेश आचार्य, नविन्द्रराज जोशी, धनराज गुरुङ लगायत कई नेताओं ने इसे आन्तरिक मामिला मे हस्तक्षेप कहते हुये विरोध प्रगट किया है । ‘इनलोगों ने बजेट पास कराने के लिये भारतीय राजदूत बालुवाटार से शितल निवास तक जाने की बात यहाँ के मिडिया दे दी है । और राष्ट्रीयता खतरा मे होने की बात कही है । बजेट मे विदेशी हस्तक्षेप का हल्ला किया जा रहा है तथा राष्ट्रपति को विदेशी के सामने झुककर अध्यादेश स्वीकृत करने का आरोप लगाया जा रहा है । यहाँ गम्भीर प्रश्न यह है कि देश को बजट चहिये था या नही ? क्या अभी के माहौल मे सहमति करके बजट पास किया जा सकता था ? जो सहमति पिछले साल भर से नही हो सकी वह क्या अभी संभव दिखता है ? इन नेताओ ने देश के वारे मे नही सोचकर केवल सत्ता परिर्वत्तन का रट लगा रहें हैं जिसमे व्यक्तिगत स्वार्थ नही तो और क्या है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed