Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिलांचल का लोक आस्था का पर्व सामा चकेवा सम्पन 

 

माला मिश्रा बिराटनगर । लोक परंपरा अनुसार भाई बहन के बीच का मधुर संबंध को ले समर्पित  मिथिलांचल का लोकप्रिय  पर्व सामा चकेवा  के उप्लक्षय में 1 नंबर प्रदेश का बिराटनगर  रानी में  मधेसी महिला नागरिक समाज तथा सिकियाही युवा क्लब के संयुक्त आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम  आयोजित किया गया ।देर रात तक चली समारोह पूर्वक आयोजन का उद्घाटन 1 नंबर प्रदेश का सामाजिक विकास मंत्री सह मुख्य अतिथि  जीवन घिमिरे , उप सभामुख सरस्वती पोखरेल ,उप मेयर इंदिरा कार्की सहित अतिथियों ने दीप जलाकर किया । अध्यक्षता आयोजक समाज के अध्यक्ष आशा झा ने किया वही संचालन मैथिली अभियानी राधा मंडल , विकास महतो ने संयुक्त रूप से किया ।शुरुवात में जय जय भैरवी गीत पर सुमन राय ने नृत्य प्रस्तुत कर किया जिसे लोगो ने सराहा । प्रशिद्ध गायक रामा मंडल ने हमारे पनपथीया स देबतो पितर पुजाइ छई  सहित कई गीत प्रस्तुत कर लोगो का भरपूर मनोरंजन किया । कलाकार संगीता यादव ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया । गायक  रोहित यादव ने भी दमदार प्रस्तुति दिया । पूनम सिंह ने भी सामा चकेवा का गीत गाकर लोगो को मंत्रमुग्ध किया । इससे पहिले समाजसेवी भगवान झा ने सामा चकेवा ने संबंध में कहा कि यह पर्व समाज मे पत्नी पति , भाई वहन के पवित्र संबंध को दर्शाता है। एकजुटता का संदेश भी देता है । भिजीट नेपाल के सह आयोजन में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी व नेपाली कांग्रेस का युवा नेता राजेश गुप्ता मैथिली सेवा समिति का अध्यक्ष  डॉ एसएन झा ,  मोरंग व्यपार संघ का महासचिव अनिल साह , डॉ उद्धव पोखरेल,  नबीन झा (कटिहार) के अलावा राकेश रोशन यादव , आमोद झा , गन्नू यादव ,  मोरंग व्यपार संघ की साधना झा अमित झा मंचासीन थे । कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक कमिटी के रंजू पौद्दार , आशा झा ,पूनम सिंह ,मंजू मंडल , कंचन साह ,कल्पना यादव ,रमा कामत , रेखा सिंह ,गौरी गुप्ता सक्रिय दिखी ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की ओर से कोई तुच्छ टिप्पणी नहीं हुई है –सस्मित पोखरेल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com