Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुरक्षित नेपाल के लिए राजतन्त्र को भी ‘स्पेस’ चाहिएः बोहरा

 

दाङ, २२ नवम्बर । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक बोहरा को कहना है कि अगर नेपाल को सुरक्षित रखना है तो नेपाल में राजतन्त्र के लिए भी स्पेस आवश्यक है । दाङ आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका मानना है कि देश की स्थायित्व और समृद्धि राजतन्त्र पुनस्र्थापना के बिना सम्भव नहीं है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘देश की स्थायित्व और समृद्धि के लिए राजसंस्था, हिन्दू राष्ट्र, सुदृढ स्थानीय शासन की पक्षधर राजनीतिक पार्टी कभी भी पुरातन नहीं हो सकता ।’ भारत द्वारा हाल ही में जारी नयां नक्सा प्रति टिप्पणी करते हुए नेता बोहरना ने कहा कि नेपाल की सार्वभौमसत्ता और अखण्डता को अक्षुण रखने की जिम्मेदारी सरकार का है, सभी राजनीतिक दलों उच्च मनोबल भी प्रदान किया है, तब भी सरकार अनदेखा कर रही है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पार्टी उपाध्यक्ष प्रेमबहादुर भण्डारी ने कहा कि नेपाल में जबरजस्ती धर्म परिवर्तन का खेल हो रहा है, सरकार उसको नहीं रोकेगी तो कालान्तर में नेपाल में धर्मयुद्ध को कोई नहीं टार सकता । इसके प्रति सचेत रहने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया । इसीतरह पार्टी महामन्त्री राजेन्द्र लिङदेन ने कहा है कि जनता में वर्तमान सरकार की कोई भी सकारात्मक अनुभूति नहीं है । उनका यह भी मानना है कि प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस भी कमजोर साबित हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *