Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान की करीब 629 लड़कियों एवं महिलाओं को दुल्हन के रूप में चीन के पुरुषों को बेचा गया

 

लाहौर।

पाकिस्तान की करीब 629 लड़कियों एवं महिलाओं को दुल्हन के रूप में चीन के पुरुषों को बेचा गया। देश के गरीब एवं कमजोर लोगों का शोषण करने वाले मानव तस्करों के नेटवर्कों का भंडाफोड़ करने का संकल्प लेने वाले पाकिस्तानी जांचकर्ताओं ने यह सूची तैयार की है। यह सूची 2018 से मानव तस्करी के जाल में फंसी महिलाओं की सबसे सटीक संख्या उपलब्ध कराती है।

लेकिन जून में यह सूची सामने आने के बाद से नेटवर्कों के खिलाफ जांचकर्ताओं के आक्रामक अभियान की रफ्तार अचानक थम सी गई। जांच की जानकारी रखने वाले अधिकारियों का कहना है कि ऐसा सरकारी अधिकारियों के दबाव की वजह से हुआ है जो चीन से पाकिस्तान के लाभप्रद संबंधों को नुकसान पहुंचने से डरते हैं।

यह भी पढें   काठमांडू का माइतीघर क्षेत्र जलमग्न

मानव तस्करों के खिलाफ सबसे बड़ा मामला बंद हो गया। अक्टूबर में, फैसलाबाद की अदालत ने तस्करी के संबंध में चीन के 31 नागरिकों को बरी कर दिया था।
अदालत के एक अधिकारी और मामले की जानकारी रखने वाले पुलिस जांचकर्ता के मुताबिक पुलिस की ओर से की गई शुरुआती जांच में कई महिलाओं ने गवाही देने से इनकार कर दिया था क्योंकि या तो वह डरी हुईं थी या उन्हें चुप रहने के लिए पैसा दिया गया था।

यह भी पढें   100 दिनों की चुप्पी के बाद संवाद की राह पर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, उद्योग जगत से लेकर शिक्षाविदों तक बढ़ाया संपर्क

एक इसाई कार्यकर्ता सलीम इकबाल ने कहा कि इसी वक्त, सरकार ने जांच बंद कराने का प्रयास किया, नेटवर्कों की जांच कर रहे संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों पर अत्यधिक दबाव डालने की कोशिश की। इकबाल ने चीन से युवतियों को छुड़ाने और अन्य को चीन भेजे जाने से बचाने के लिए कई परिजनों की मदद की है।
इस संबंध में घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले कई वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मानव तस्करी की जांच धीमी हो गई, जांचकर्ता निराश हैं और पाकिस्तानी मीडिया पर इस मामले में रिपोर्टिंग बंद करने का दबाव डाला गया।

यह भी पढें   एम्बाप्पे बने लागतार दूसरी बार फीफा विश्वकप में गोल्डेन बूट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी

वेवदुनिया से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *