सद्गुरु ओशो सिद्धार्थ औलिया नेपाल आ रहे हैं
काठमाडौं ।
आध्यात्मिक जागरण फैलाने के उदे्श्य से सद्गुरु ओशो सिद्धार्थ औलिया आगामी पुस के पहले सप्ताह नेपाल आ रहे हैं । ओशोधारा सङ्घ नेपाल के निमन्त्रण में वाे आगामी पुस ५ गते नेपाल आ रहे हैं ।
नेपाल में वाे ओशोधारा के उच्च तह का ध्यान कार्यक्रम सञ्चालन करेंगे यह जानकारी ओशोधारा सङ्घ नेपाल के संयोजक आचार्य श्री ओशो महेन्द्र ने दी है ।
आगामी पुस ७ से १२ गते तक बुटवल के मङ्गलापुर में स्थित ‘ओशो भिलेज’ में बृहत् ‘अजपा तथा चैतन्य समाधि’ कार्यक्रम की आयोजना की जा रही है ।
कार्यक्रम में ओशो सिद्धार्थ औलिया के साथ बडी सङ्ख्या में भारतीय साधकसाधिका की भी सहभागिता रहने वाली है ।
ओशो सिद्धार्थ औलिया के साथ ही अन्य साधकसाधिका काे लुम्बिनी भ्रमण भी कराया जाएगा ।

