मामा और भान्जी चरेस के साथ हिरासत में
८ दिसम्बर, काठमांडू । बागलुङ जिला के निसीखोला गाउँपालिका में पाँच किलोग्राम चरेस के साथ दो व्यक्ति को हिरासत मेंं लिया गया है । प्रहरी ने जानकारी दिया कि गाउँपालिका–६ निसीसिप का ३० वर्षीया भागिमला बुढा और उसका मामा स्थानीयवासी २५ वर्षीय रामबहादुर साउथोकी को हिरासत में लिया गया है ।
इलाका प्रहरी कार्यालय बुर्तिबाङ का प्रमुख प्रहरी निरीक्षक सुरज खड्का के अनुसार मामा–भान्जी बीच चरेस खरीद बिक्री होने की सुचना के आधार पर प्रहरी ने उसे हिरासत में लिया है । प्रहरी निरीक्षक खड्का ने जानकारी दिया कि दोनों के ऊपर अनुसन्धान चल रहा है ।

