Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिजली के पोल से टकराकर एक कार दर्घटना, जिसमें एक व्यक्ति की मौत

 

९ दिसम्बर, बुटवल । कपिलवस्तु में आज सुबह कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुयी है और पांच व्यक्ति घायल हैं । जिला प्रहरी कार्यालय कपिलवस्तु के अनुसार जिला का बाणगङ्गा नगरपालिका वडा नम्बर ८ के बोडगाउँ के पास ही बा ८ च ६३९० नम्बर की कार दुर्घटना हुयी है ।
दुर्घटना में कपिलवस्तु नगरपालिका वडा नं. ९ हरनामपुर का लगभग २९ वर्षीय सुरेश पाण्डे की मृत्यु हुयी है । बताया जा रहा है कि पाण्डे ग्लोबल आईएमई बैङ्क बनगाइ का शाखा प्रमुख था । पाण्डे वह कार खुद चला रहा है ।
प्रहरी ने जानकारी दिया कि घायलों में से दो व्यक्ति का बुटवल में उपचार हो रहा है । अन्य का चार नम्बर स्थित कपिलवस्तु सामुदायिक अस्पताल में उपचार चल रहा है । तीव्र गति में होने के कारण कार अनियन्त्रित होकर सडक के पास ही विद्युत के पोल से टकरा कर दुर्घटना हुयी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *