माओवादी को बाहर रखकर राष्ट्रीय सहमति संभव नहीं : पौडेल
काठमांडू ।३,दिसम्बर,लिलानाथ गौतम ।एमाओवादी नेता तथा प्रधानमन्त्री के राजनीतिक सल्लाहकार देवेन्द्र पौडेल ने एमाओवादी को बाहर रख कर राष्ट्रीय सहमति की सरकार नहीं बनने की बात बताया है । एमाओवादी सम्वद्ध नेवाः राज्य समिति के सांस्कृति तथा प्रचार–प्रसार समिति क्षेत्र नं. २ के प्रथम सम्मेलन को सोमबार उद्घाटन करते हुए उन्होंने यह बात कहा । नेता पौडेल का कहना था कि अभी कांग्रेस–एमाले लगायत कुछ प्रतिपक्षी दल एमाओवादी को अलग राख कर राष्ट्रीय सहमति की सरकार की चर्चा कर रहे है । पौडेल ने बताया– ‘अगर माओवादी को अलग रख कर कोई भी सरकार और संविधान बनाने की कोशिश होगा तो वह सम्भव ही नहीं है ।
इसीतरह नेता पौडेल का मानना है कि कांग्रेस तथा एमाले अभी भी राष्ट्रपति को संवैधानिक और सरकार तथा मन्त्रिपरिषद्को असंवैधानिक करार देने की बात कर रहे है । ‘एक ही संविधान सभा से निर्वाचित राष्ट्रपति संविधानसभा विघटन होने के बाद भी कालन्तर के लिए संवैधानिक होने की बात कांग्रेस–एमाले कर रहे है, और वही संविधानसभा से निर्वाचित सरकार तथा मन्त्रिपरिषद् कैसे असंवैधानिक हो सकता ?’ नेता पौडेल का प्रश्न था । नेता पौडेल का यह दावा था कि अगर विशेष कारण संविधानसभा विघटित होने के बाद मन्त्रिपरिषद् असंवैधानिक हो जाता तो उससे निर्वाचित राष्ट्रपति भी असंवैधानिक ही होगा ।
इसी तरह उक्त सम्मेलन ने सांस्कृति तथा प्रचार–प्रसार समिति क्षेत्र नं. २ (काठमांडू) के लिए छापा और रेडियो–टेलिभिजन माध्यम के लिए २१ सदस्यीय दो अलग–अलग नेतृत्व को चयन किया गया है । छापा माध्यम में अध्यक्ष और सचिव पद में क्रमश रुपा महर्जन और अमरध्वज लामा चयनित है । और रेडियो–टिभी (इलेक्ट्रोनिक) माध्यम के लिए अध्यक्ष और सचिव में क्रमश विदुर खड्का और केशव अर्याल चयनित है । समिति के सभी सदस्य निर्विरोध होने के कारण कोई भी पद के लिए बोटिङ नहीं हुआ था ।

