नेपाल : विदेशी निवेश में चीन का वर्चस्व कायम
विदेशी निवेश की प्रतिबद्धता में चीन का वर्चश्व कायम है । उद्योग विभाग के तथ्यांक के अनुसार चालु आर्थिक वर्ष २०७५÷७६ में सावन से मंसिर तक विदेशी निवेश की प्रतिबद्धता में सबसे अधिक चीन से आया है । नेपाल में आए विगत ५ महीने के कुल निवेश में ८० प्रतिशत से अधिक चीनी निवेश कर्ता हैं ।
उद्योग विभाग के अनुसार इस अवधि में १२५ कम्पनी में से उद्योग विभाग में दर्ता पंजीकृत कुल १९ अर्ब ४२ करोड ५० लाख, ३८ हजार ४०० रुपया विदेशी निवेश प्रतिवद्धता आया है । जिस में से चीन का १०४ कम्पनी मार्फत १५ अर्ब २६ करोड ४० लाख ३० हजार रुपया निवेश की प्रतिबद्धता है ।
इसी तरह अस्ट्रेलिया से ५ करोड, बंगलादेश से १५ करोड, फ्रान्स से २५ करोड, भारत से २ अर्ब ४० करोड, जापान से १० करोड, बेलायत से २१ करोड, पाकिस्तान से १० करोड, मलेसिया से ५ करोड वैदेशिक लगानी प्रतिवद्ता है । यह समाचार आज के कारोबार दैनिक में है ।


