रुपन्देही में स्व.राजा महेन्द्र शाह का 48 वां स्मृति दिवस
हिमालिनी संवादाता रुपन्देही रूपन्देही जिला भैरहवा में स्वर्गीय राजा महेंद्र शाह 48 वां स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी एकता समाज रुपन्देही और शिवसेना नेपाल रुपन्देही के संयुक्त आयोजना में स्मृति दिवस बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में शुभारंभ दीप प्रज्वलन सहित स्वर्गीय राजा की तस्वीर पर फूल मालाअर्पण कर कार्यक्रम को भब्य रूप से मनाया गया ।राष्ट्रवादी एकता समाज रुपन्देही के अध्यक्ष रामअवतार यादव की अध्यक्षता और पूर्व मंत्री प्रकाश चित्रकार के प्रमुख आतिथ्य में स्वर्गीय राजा महेंद्र शाह का 48 वां स्मृति दिवस मनाया गया उसी क्रम में गीता अध्ययन तथा प्रचार प्रसार मंडल अध्यक्ष शिव ढकाल द्वारा गीता वाचन किया गया । कार्यक्रम संचालक शिव सेना नेपाल रुपन्देही संयोजक लिलाधर शर्मा के सञ्चालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिवसेना रुपन्देही अध्यक्ष बिपिन मल्लिक , संचारकर्मी रामेश्वर भट्ट ,नागरिक समाज रुपन्देही के सारदा पोखरेल ,लगायत विभिन्न वरिष्ठ सदस्यगण उपस्थित रहे।


